क्रिया विशेषण

क्रिया विशेषण
किसी भी क्रिया की विशेषता बतलाने वाले शब्द को क्रिया विशेषण कहते हैं।
 उदाहरण -
'मोहन मुरली की अपेक्षा कम पढ़ता है।' यहाँ "कम" शब्द "पढ़ने" (क्रिया) की विशेषता बताता है इसलिए वह क्रिया विशेषण है।
'मोहन बहुत तेज़ चलता है।' यहाँ "बहुत" शब्द "चलना" (क्रिया) की विशेषता बताता है इसलिए यह क्रिया विशेषण है।
'मोहन मुरली की अपेक्षा बहुत कम पढ़ता है।' यहाँ "बहुत" शब्द "कम" (क्रिया विशेषण) की विशेषता बताता है इसलिए वह क्रिया विशेषण है।
क्रिया विशेषण के भेद:
1. रीतिवाचक क्रिया विशेषण : मोहन ने अचानक कहा।
2. कालवाचक क्रिया विशेषण :' मोहन ने कल कहा था।
3. स्थानवाचक क्रिया विशेषण : मोहन यहाँ आया था।
4. परिमाणवाचक क्रिया विशेषण : मोहन कम बोलता है।

Comments

Popular Posts