Present Indefinite tense

Present Indefinite Tense पहचान : Simple Present Tense के वाक्यों मे काम का होना या करना पाया जाता है । इन वाक्यों के अन्त में 'ता है ','ता हूँ ','ती है ','ते हैं ' आदि शब्द पाये जाते हैं । Affirmative Sentences Rule 1: Subject (Single number/third person) + 1st Form of Verb + s/es किसी भी noun subject को third person समझना चाहिये । (देखिये वाक्य 2 and 5) Rule 2: Subject(Plural number) + 1st Form of Verb + Object Plural number मे subject होने पर verb भी plural होगा अर्थात verb मे 's' या 'es' नहीं लगता है । (देखिये वाक्य 4 and 6) Rule 3: I और You के साथ Verb मे 's' या 'es' नहीं आता है । (देखिये वाक्य 1 and 3) Note: a) Simple Present का पुराना नाम Present Indefinite है । b) Verb की Main Form या Base Form या 1st Form सदैव Plural होती है । उसे singular बनाने के लिए 's' या 'es' जोड़ना पड़ता है । उदाहरण : 1. मैं अपना पाठ याद करता हूँ । I learn my lesson. 2. सीता एक मधुर गाना गाती है । Sita sings a sweet song. 3. तुम एक पत्र लिखते हो । You write a letter. 4. वे अपना पाठ याद करते है । They learn their lesson. 5. वह स्कूल जाता है । He goes to school. 6. हम हॉकी खेलते है । We play hockey. Negative Sentences Rule 1: इनमे एकवचन कर्ता के साथ verb की 1st form के पहले does not का प्रयोग करते है । Subject (Single number/third person) + does not + 1st Form of Verb (देखिये वाक्य 3 and 4) Rule 2: बहुवचन noun कर्ता तथा I,We,You और They के साथ do not का प्रयोग करते है । Subject(Plural number and I, We, You, They) + do not + 1st Form of Verb (देखिये वाक्य 1, 2, 5 and 6) Rule 3: अगर वाक्य मे 'कभी नहीं ' हो तो verb से पहले never लाते हैं और do या does नहीं लगाते हैं । (देखिये वाक्य 7 ) उदाहरण : 1.मैं अपना पाठ याद नहीं करता हूँ । I do not learn my lesson. 2. वे हॉकी नहीं खेलते हैं । They do not play hockey. 3. वह एक पत्र नहीं लिखता है । He does not write a letter. 4. सीता एक मधुर गाना नहीं गाती है । Sita does not sing a sweet song. 5. तुम स्कूल नहीं जाते हो । You do not go to school. 6. हम अपनी किताबे नहीं पड़ते हैं । We do not read our books. 7. वह कभी झूठ नहीं बोलता है । He never tells a lie. Interrogative Sentences Rule 1: Interrogative sentences मे he,she,it और एकवचन noun कर्ता के साथ Does वाक्य मे कर्ता से पहले ले जाते है । does + Subject (Single number/third person) + 1st Form of Verb (देखिये वाक्य 1 and 3) Rule 2: I,We,You,They और बहुवचन noun कर्ता के साथ सबसे पहले Do, फिर कर्ता और फिर verb की 1st form लाते है । do + Subject(Plural number and I, We, You, They) + 1st Form of Verb (देखिये वाक्य 2) Rule 3: अगर वाक्यों के बीच मे कब ,क्यों ,क्या आदि प्रशनवाचक शब्द हो तो सबसे पहले इनकी अंग्रेजी , फिर do या does और फिर कर्ता और फिर verb की 1st form आती है । when/why/what + do/does + Subject + 1st Form of Verb(देखिये वाक्य 4 and 6) Rule 4: कितना (how much), कितने (how many), कौन-सा(which) के साथ उनसे सम्बंधित nouns भी आते हैं । (देखिये वाक्य 5 and 7) Rule 5: अगर वाक्य मे कोई प्रशनवाचक शब्द ही कर्ता का कार्य कर रहा हो, तो पहले उसकी अंग्रेजी, फिर verb लाते है । Who के साथ do, does का प्रयोग सहायक क्रिया की तरह Affirmative वाक्यों मे नहीं होता हैं । (देखिये वाक्य 8) Rule 6: Interrogative negative वाक्य Interrogative sentences की तरह बनाते है । केवल कर्ता के बाद not और लगा देते हैं । इस तरह के वाक्यों मे 'who'(कौन ) वाले वाक्यों मे भी do या does लगाते हैं । Who + do/does + subject + not + object (देखिये वाक्य 9 and 10) Rule 7: वाक्य के अंत मे प्रशनसूचक चिन्ह (?) अवश्य लगाते है । उदाहरण : 1. क्या वह किताब पड़ता है? Does he read a book? 2. क्या मै तुम्हे एक कलम देता हूँ ? Do i gave you a pen? 3. क्या तुम्हारी माँ तुमसे प्रेम करती है? Does your mother love you? 4. वह यहाँ क्यों आती है ? Why does she come here? 5. तुम कौन-सी पुस्तक चाहते हो ? Which book do you want? 6. वह स्कूल कब जाता है ? When does he go to school? 7. वे कितनी पेंसिलें चाहते हैं ? How many pencils do they want? 8. तुम्हारे घर प्रतिदिन कौन आता है ? Who comes to your house daily? 9. क्या वह एक पत्र नहीं लिखती है ? Does she not write a letter? 10. दूध कौन पसंद नहीं करता है? Who does not like milk?

Comments

Popular Posts